CG : बिलासपुर कोर्ट परिसर में दो वकील के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने क्या बताया? …

CG : बिलासपुर कोर्ट परिसर में दो वकील के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने क्या बताया? …

बिलासपुर: बिलासपुर के जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो वकीलों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कोर्ट परिसर में तैनात आरक्षक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सुरक्षा उपकरण देखें आरोप है कि बलौदाबाजार अग्निकांड मामले में शामिल रहे एक वकील ने विवाद के दौरान मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वकीलों को थाने ले गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

टीआई किशोर केंवट ने बताया कि वकील ओम प्रकाश बंजारे और मुकेश बंजारे बुधवार को जिला कोर्ट में मौजूद थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगे। न्यायालय परिसर में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने विवाद की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों अधिवक्ताओं को थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता ओम प्रकाश बंजारे का नाम बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड मामले में सामने आया था। अग्निकांड के बाद प्रशासन की कार्रवाई के तहत उन्हें जिला बदर किया गया है। इसके बावजूद बुधवार को वे बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में मौजूद थे। यहां उनका अधिवक्ता मुकेश बंजारे से विवाद हो गया। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि दोनों अधिवक्ता पहले भीम आर्मी से जुड़े रहे हैं। दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर रंजिश होने की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

See also  CG : नौकरी का ऑफर आया तो पहले जांचें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *