राजनांदगांव : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा…

राजनांदगांव : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा…

राजनांदगांव | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को विफलताओं, वादाखिलाफी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता का कार्यकाल बताते हुए सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर व ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त पत्रकारवार्ता गुरुवार को हुई।

इसमें शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार और ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने बारी-बारी से केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और चुनावी वादों को लेकर कांग्रेस का पक्ष रखा। 43 सवालों का जवाब मांगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा द्वारा सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है, लेकिन देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी,आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है।

ऐसे में कांग्रेस ने इस दिन को ‘बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस और किसान धोखा दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। प्रेस वार्ता में पद्म कोठारी, भागवत साहू, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, अशोक पंजवानी, पंकज बांधव, लक्ष्मण साहू, अशोक फड़नवीस, अनीस खान, के. यादव मौजूद रहे।

See also  राजनांदगांव : करेला भवानी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *