राजनांदगांव | स्टेशन पारा सहित शहर के विभिन्न इलाकों में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए की जा रही खुदाई को लेकर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेता आसिफ अली ने जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से इस मामले की लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और संबंधित कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मेसर्स भारती एयरटेल लिमिटेड को प्रशासन की ओर से निर्धारित मार्ग और शर्तों के तहत केबल बिछाने की एनओसी दी गई थी। इसके बाद स्वीकृत रूट के बजाय शहर के अन्य स्थानों पर भी उसी अनुमति का हवाला देकर खुदाई कराई जा रही है। इससे शहर की सड़कों और अंदरूनी मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे होने की बात शिकायत में कही गई है।
इस तरह की खुदाई से दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों से आवाजाही और मुश्किल होने का आरोप लगाया गया है। प्रशासन से मौके पर जांच के लिए निष्पक्ष दल गठित करने, मौके पर की गई खुदाई का सत्यापन करने की मांग की गई है।














Leave a Reply