CG : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक फरार…

CG : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक फरार…

पत्थलगांव। फुलेता चौक पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मृतक की पहचान फुलेता निवासी रोहित नट (27) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रोहित गुरुवार रात तमता से बाइक पर अपने घर फुलेता लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर एक युवती भी सवार थी। रात करीब 11 बजे फुलेता चौक के पास ट्रक क्रमांक CG 15 CW 3047 ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए और चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने हादसे को लेकर कार्रवाई के साथ फुलेता चौक पर बेहतर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

See also  CG : सेवा संकल्प अभियान : स्मार्ट फोन और स्मार्ट केन से ललिता के जीवन में आया बदलाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *