राजनांदगांव : गणेश विसर्जन झांकी से पहले शहर की सड़कों की मरम्मत की जाए नहीं तो होगा आंदोलन …

राजनांदगांव : गणेश विसर्जन झांकी से पहले शहर की सड़कों की मरम्मत की जाए नहीं तो होगा आंदोलन …

राजनांदगांव l शहर की जर्जर सड़कें विकास के तमाम दावों की पोल खोल रही हैं। शहरवासी गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर हैं, जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने बैठे हैं। यदि आगामी गणेश विसर्जन झांकी से पहले शहर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर शासन-प्रशासन का घेराव करेगी। यह चेतावनी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान दी।

निरीक्षण के बाद मुदलियार ने कहा कि बारिश का मौसम खत्म होने की कगार पर है, फिर भी प्रशासन मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा। आगामी पर्व-त्योहारों और झांकी के दौरान इन गड्ढों से हादसों का अंदेशा बना हुआ है। गणेश विसर्जन झांकी मार्ग सहित शहर की सभी प्रमुख सड़कों का पैचवर्क तत्काल पूरा कराया जाए। शहर की अन्य सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का सुधार कार्य 10 दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए। एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर स्पष्ट कार्ययोजना बने और गुणवत्ता 10 दिनों में सुनिश्चित की जाए। इस दौरान प्रवीण मेश्राम, रूपेश दुबे, राकेश जोशी, इकरामुद्दीन सोलंकी ,लक्ष्मण साहू ,चेतन भानुशाली ,झम्मन देवांगन, मामराज अग्रवाल, अमित खंडेलवाल, भरत सोनी, रमेश पांडेय, महेंद्र बहादुर सिंह ,वीरेन्द्र चंद्राकर, अशोक पंजवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस उपस्थित थे।

See also  CG : खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *