डोंगरगढ़ | ग्राम मुढ़ीपार (लछना) के बाजार चौक में 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ व मंत्रराज यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होगी। आयोजन की शुरुआत 27 सितंबर को कलश यात्रा, देवी पूजन से होगी।
कथा के दौरान शुकदेव-परीक्षित जन्म, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष सहित विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 5 अक्टूबर को हवन, तुलसी वर्षा, प्रवचन पूर्णाहुति एवं शोभायात्रा के साथ आयोजन का समापन होगा। कथा व्यास अयोध्या के पं. ओंकार दास चतुर्वेदी महाराज होंगे।
















Leave a Reply