– सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
मोहला, । जिले में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नमो सेवा अनकही कहानियां, संगीतमय नाटक की प्रस्तुति की जा रही है। अभियान अंतर्गत मानपुर विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला में नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया गया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक सशक्तिकरण एवं जनसेवा से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश देना था।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा भाव, जनकल्याण और सुशासन से जुड़े संदेशों को प्रभावी एवं जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कलाकारों ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सशक्तिकरण के विषयों को सरल और रोचक तरीके से ग्रामीणों के समक्ष रखा। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को अपने अधिकारों तथा शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
ग्राम भर्रीटोला के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नुक्कड़ नाटक का आनंद लिया तथा सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से ‘सेवा का संदेश अंतिम व्यक्ति तक’ पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

















Leave a Reply