CG : नरहरपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 28 युवाओं ने किया रक्तदान…

CG : नरहरपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 28 युवाओं ने किया रक्तदान…

उत्तर बस्तर कांकेर । सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान” के तहत उत्तर बस्तर कांकेर जिले में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में नरहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 28 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, इनमें एक रक्तदाता नरहपुर निवासी मौसमी साहा भी शामिल है। रक्तदान शिविर के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सीएमओ डॉ. आरसी ठाकुर, बीएमओ डॉ. प्रशांत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

भानुप्रतापपुर में 20 सितम्बर को रक्तदान शिविर आयोजन

भानुप्रतापपुर के एसएसबी में रविवार 20 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान कर भागीदारी करने की अपील की गई है।

See also  जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बारीउमराव की तस्वीर, हर घर पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *