राजनांदगांव : रानी सागर के किनारे पेड़ों की कटाई पर कांग्रेसियों ने निगम से मांगा जवाब…

राजनांदगांव : रानी सागर के किनारे पेड़ों की कटाई पर कांग्रेसियों ने निगम से मांगा जवाब…

राजनांदगांव , सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए पेड़ों की कटाई किए जाने का आरोप लगाते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने नगर निगम प्रशासन से जवाब मांगा है।

उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि पेड़ किसके निर्देश और अनुमति से काटे गए। 17 सितंबर को रानी सागर, बूढ़ा सागर और शीतला मंदिर परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत एक लाख से अधिक दीप जलाए गए थे।

आयोजन से पहले महापौर और कलेक्टर ने रानी सागर समेत आयोजन स्थलों का निरीक्षण भी किया था। मुदलियार ने मामले की जांच कराने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  मोहला : सेवा संकल्प अभियान : उज्ज्वला योजना से हेमलता के जीवन में आया बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *