राजनांदगांव : आश्वासन पर बस संचालकों की हड़ताल स्थगित, नहीं थमेंगे पहिए…

राजनांदगांव : आश्वासन पर बस संचालकों की हड़ताल स्थगित, नहीं थमेंगे पहिए…

राजनांदगांव , बस संचालकों की मांगों पर शासन स्तर से आश्वासन मिलने पर अपनी 21 सितंबर की हड़ताल को स्थगित कर दिया है। बस संचालकों ने अपनी मांगों पर ज्ञापन सौंपा था। इसमें कुछ मांगों पर सहमति बनी जिससे बस संचालकों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। 21 सितंबर से बसों के पहिए नहीं थमेंगे और यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। यातायात महा संगठन के प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों से अपनी मांगों मुलाकात कर चर्चा की।

छत्तीसगढ़ यातायात महा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रईस अहमद शकील ने बताया कि शासन स्तर पर चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित की गई है। संगठन ने शासन-प्रशासन को 10 सूत्रीय मांगों पर सौंपे ज्ञापन में मांगें पूरी करने 21 सितंबर तक का समय दिया गया था। इसी बीच मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने से हड़ताल स्थगित की गई है।

मांगों में खराब सड़कों की स्थिति सुधारने, डीजल व बसों के कलपुर्जों की बढ़ती कीमत को देख यात्री किराया बढ़ाने, बस संचालन से जुड़ी समस्याओं का निराकरण सहित अन्य मांगें शामिल है। जिले में करीब 700 और प्रदेश में 9 हजार से ज्यादा बसें चलती है जो अब निरंतर चलेगी। बसों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत ​िमलेगी।

See also  नस्ल सुधार ने बदली किसान विनोद की किस्मत, घर की बछिया बनी आर्थिक समृद्धि का आधार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *