राजनांदगांव : गर्भवती की ​संदिग्ध हालत में मौत, परिजन ने बताया लापरवाही…

राजनांदगांव : गर्भवती की ​संदिग्ध हालत में मौत, परिजन ने बताया लापरवाही…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट में गर्भवती व उसके बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने इस मौत को अस्पताल की लापरवाही का नतीजा बताया है। वहीं सिविल सर्जन ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया है।

घटना 1 सितंबर की है। खैरागढ़ के जालबांधा में रहने वाली 27 वर्षीय माधुरी सिन्हा को प्रसव के लिए हास्पिटल में 30 अगस्त को हास्पिटल लाया गया था। 1 सितंबर की शाम 5 बजे उसे ओटी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान महिला को अचानक झटका आया और उसकी मौत हो गई। गर्भ में मौजूद बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

मृतिका के परिजनों ने कहा कि डिलीवरी के ठीक पहले बच्चे को उल्टा होने और फंसे होने की जानकारी दी गई। इसके लिए ऑपरेशन का ज़रुरत बताया गया। ओटी में ले जाने से पहले इंजेक्शन दिया गया। जिसके बाद माधुरी की मौत हो गई। माधुरी के पति अजय सिन्हा ने कलेक्टर व एसपी से शिकायत कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं करने का लगाया आरोप परिजनों ने पीएम नहीं करने का भी आरोप हास्पिटल पर लगाया है। माधुरी की मौत के बाद उन्हें शव ले जाने और पीएम करने से शरीर में चीरफाड़ जैसी स्थिति होने की बात कही गई। दबाव बनाकर पीएम करने से उन्हें रोका गया। सिविल सर्जन महेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूरे परिवार ने खुद लिखकर पीएम नहीं करने की सहमति दी है।

See also  CG : 'राम-नामी’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय : वित्त मंत्री ओपी चौधरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *