राजनांदगांव : क्रूरता : मवेशी के साथ अप्राकृतिक कृत्य का आरोप, मामला दर्ज किया…

राजनांदगांव : क्रूरता : मवेशी के साथ अप्राकृतिक कृत्य का आरोप, मामला दर्ज किया…

डोंगरगढ़ | पालतू पशु से साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बोरतलाव के ग्राम छिंदीजोब में गाय के मालिक रोहित साहू की शिकायत पर बोरतलाव पुलिस ने आरोपी छोटूदास मानिकपुरी के खिलाफ धारा 325 बीएनएस व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार रोहित ने बताया कि 21 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपने पालतू मवेशियों को कोठे में बांधकर घर में सो गया था। इसी दौरान कोठे से गायों के आवाज करने पर वह बाहर आया। एक गाय को कोठे में नहीं पाकर उसने पीछे की बाड़ी की ओर जाकर देखा, जहां कथित रूप से गांव का छोटूदास मानिकपुरी एक गाय को रस्सी से बांधकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था।

See also  राजनांदगांव : गणेश उत्सव में अब तीन गुना से ज्यादा प्रतिमा की पुरस्कार राशि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *