राजनांदगांव : मजदूर नेता से पहले विधायक बने, बच्चों की पढ़ाई में की मदद…

राजनांदगांव : मजदूर नेता से पहले विधायक बने, बच्चों की पढ़ाई में की मदद…

राजनांदगांव , मजदूर नेता से राजनांदगांव के पहले विधायक बने समाजवादी आंदोलन के स्व. जोसफ पीटर लिओ (जेपीएल) फ्रांसिस की जन्मशती वर्ष पर नमन किया। उनके 100वें जन्मदिवस पर फ्रांसिस परिवार ने प्राथमिक शाला डुमरडीह खुर्द के बच्चों को अध्यापन सामग्री बांटी। परिजनों ने बताया जेपीएल फ्रांसिस का जीवन सादगी, सेवा, जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित रहा। उनकी सादगी ऐसी थी की वे हवाई टिकट दूसरों को दे देते थे। बच्चों की पढ़ाई, भविष्य गढ़ने में उनकी मदद करते रहे।

स्व. जेपीएल फ्रांसिस का जन्म 9 सितंबर 1925 को चंद्रपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता मरियन फ्रांसिस और माता रोजी फ्रांसिस थीं। पिता के निधन के बाद वे माता और भाई-बहनों के साथ राजनांदगांव पहुंचे। वर्ष 1950-60 के दशक में उन्होंने राजनांदगांव की बीएनसी मिल के मजदूरों का नेतृत्व किया। बाद में मिल की नौकरी छोड़ समाजवादी पार्टी से जुड़े एवं राजनांदगांव के पहले विधायक बने। विधायक रहते तालाब निर्माण, नल-जल जैसी योजना, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने सहित कई कार्यों में भूमिका निभाई।

रेलवे-हवाई यात्रा छोड़कर आम लोगों की तरह यात्रा उनके पास समस्या लेकर आने वाले लोगों की आर्थिक मदद करने के साथ उन्हें घर पर भोजन कराने और जरूरत पड़ने पर यात्रा का किराया देने की बातें भी परिवार की ओर से बताई गई हैं। गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी, पेन और किताबें उपलब्ध कराने में भी वे सहयोग करते थे। मिली जानकारी के अनुसार विधायक बनने पर सरकारी काम से भोपाल जाना पड़ता था। शासन से रेलवे का हवाई यात्रा का टिकट मिलता था, वे हवाई यात्रा नहीं कर सामान्य नागरिक की तरह यात्रा करते थे। हवाई टिकट दूसरों को देते थे।

See also  CG : CRPF में 521 पदों पर निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *