मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां चिप्स कार्यालय रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा एवं अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत निर्वाचन संबंधी कार्य त्वरित एवं पूरी सर्तकता से करने के निर्देश दिए है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने स्वीकृत शेष रहे कार्यों को शीघ्रता से करने के निर्देश दिए है।
बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को रोकने हेतु माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा प्रकरण में पारित आदेश के पालन के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वीकृत सड़क निर्माण के कार्यों हेतु भू-अर्जन प्रकरणों में और तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कलेक्टरों को भू-अर्जन के प्रकरणों की लगातार मानिटरिंग करने कहा गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में सचिव राजस्व श्री एन.एन.एक्का, सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित खनिज एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…