CG : सड़क हादसों का कहर: शव लेकर जा रही एम्बुलेंस ट्रैक्टर से टकराई, नर्स की मौत; कुएं में गिरा बाइक सवार …

CG : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर…

धमतरी/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में हुए दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। धमतरी में जहां हादसे में एम्बुलेंस सवार नर्स की जान गई है, तो वहीं सूरजपुर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरु कर दी है।

एम्बुलेंस हुई हादसे की शिकार

पहला हादसा आज धमतरी जिले में संबलपुर के पास हुआ है, जहां मृत व्यक्ति के शव को रायपुर से जगदलपुर ले जा रही एम्बुलेंस संबलपुर के पास डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर से जा भिड़ी।

नर्स की मौके पर हुई मौत

इस हादसे में एम्बुलेंस सवार शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जो कि जगदलपुर के महारानी हॉस्पिटल में नर्स थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु कर दी है।

बाइक सहित कुएं में गिरा युवक

दूसरा हादसा सूरजपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत पर्री गांव में हुआ है, जहां देर रात बाइक सवार एक युवक कुएं में जा गिरा। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद शव को कुएं से बाहर निकाला। जानकारी सामने आई है कि मृतक ओढ़गी के घुई का रहने वाला था। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

See also  स्वच्छता, सम्मान और सुरक्षाः राजनांदगांव की कुमारी बाई के जीवन में स्वच्छ भारत मिशन से आया सकारात्मक बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *