CG : नाबालिग लड़की ने 65 साल के बुजुर्ग की कर दी हत्या, पूछताछ में सामने आया दुष्कर्म का आरोप …

CG : नाबालिग लड़की ने 65 साल के बुजुर्ग की कर दी हत्या, पूछताछ में सामने आया दुष्कर्म का आरोप …

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 65 साल के बुजुर्ग ने 17 साल की नाबालिग से रेप किया। लड़की उसे मुंहबोला बाबा मानती थी। काम के सिलसिले में सूरजपुर आने के बाद वह उसी के घर पर रुकी थी। बुजुर्ग ने आधी रात उससे जबरदस्ती की। इससे गुस्साई लड़की ने सब्बल से उसके सिर पर वार कर ब्लेड से गला काट दिया। हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के महुआपारा का है। वारदात के बाद लड़की फरार हो गई थी। पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, SECL कर्मचारी कामता प्रसाद साहू का मकान निर्माणाधीन है। मकान में सामानों की देखरेख के लिए चौकीदार सीताराम गोंड़ को रखा गया था। नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले ही काम के सिलसिले में सूरजपुर आई थी। चौकीदार सीताराम लड़की का दूर का रिश्तेदार था। वह उसे बाबा बुलाती थी। इस दौरान लड़की अपने मुंहबोले बाबा के यहां ही रुकी थी। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की रात दोनों खाना खाने के बाद सो गए थे। आधी रात को सीताराम ने नाबालिग से जबरन रेप किया। इससे आक्रोशित होकर उसने पास रखे सब्बल से सीताराम के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद बिस्तर के पास रखे ब्लेड से उसका गला काट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

अंधेरा होने और डर की वजह से नाबालिग कहीं नहीं गई। अगली सुबह वह निर्माणाधीन मकान से बाहर निकलकर भाग रही थी, तभी मजदूरों ने देख लिया। अंदर जाकर देखा तो सीताराम मृत हालत में पड़ा था। उसका गला कटा था और आसपास खून फैला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अब मकान से भागी लड़की को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने यह बात पुलिस को बताई।

See also  CG : बहुचर्चित गैंगरेप केस में आरोपियों को 20-20 साल की सजा, कोर्ट में मुकर गई थी पीड़िता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *