राजनांदगांव : एक शौचालय ने बदली पूरे परिवार की सोच – स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण से रजनी देवांगन के परिवार को मिला स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण

राजनांदगांव : एक शौचालय ने बदली पूरे परिवार की सोच - स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण से रजनी देवांगन के परिवार को मिला स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण

राजनांदगांव । स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी प्रसार किया जा रहा है। शासन की इस पहल से ग्रामीण परिवारों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आया है। विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम भोथली की रजनी देवांगन का परिवार इसका प्रेरणादायक उदाहरण है।
रजनी देवांगन सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से है। उनके घर में पहले पक्का शौचालय नहीं था। परिवार के सदस्यों को विशेषकर महिलाओं और छोटे बच्चों को शौच के लिए बाहर जाने में असुविधा के साथ-साथ असुरक्षा और संकोच का सामना करना पड़ता था। ऐसे में घर में शौचालय की आवश्यकता परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण जरूरत थी। इसी दौरान स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण अंतर्गत ग्राम में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन लिए जा रहे थे। रजनी देवांगन ग्राम पंचायत की स्वच्छताग्राही दीदी द्वारा योजना की जानकारी मिली तथा घर में शौचालय निर्माण के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने योजना की जानकारी मिलने पर हितग्राही के रूप में अपना नाम दर्ज कराया। योजना के तहत उनके घर में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण पूरा हुआ। शौचालय निर्माण के पश्चात उन्हें शासन की ओर से 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त हुई। घर में शौचालय बनने से परिवार को खुले में शौच से मुक्ति मिली और दैनिक जीवन में स्वच्छता, सुविधा एवं सुरक्षा का अनुभव होने लगा।
रजनी देवांगन ने बताया कि पहले घर में शौचालय नहीं होने के कारण परिवार को काफी परेशानी होती थी। अब घर में ही शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों को सुविधा मिली है। घर में शौचालय बनने से परिवार को खुले में शौच से मुक्ति, स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण मिला है। परिवार के सभी सदस्य नियमित रूप से शौचालय का उपयोग कर रहे हैं और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। रजनी देवांगन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया को धन्यवाद ज्ञापित किया।

See also  छह विश्वविद्यालयों में एक साथ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम के बच्चो का हुआ दीक्षारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *