CG : मेगा बस्तर ओलंपिक 2026 के लिए पंजीयन शुरू, खिलाडि़यों में उत्साह की लहर …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

30 अक्टूबर तक होगा पंजीयन, विकासखंड से संभाग स्तर तक विभिन्न खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

दंतेवाड़ा : जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 01 अक्टूबर से 11 दिसंबर 2026 तक विभिन्न चरणों में मेगा बस्तर ओलंपिक 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर जिले के खिलाडि़यों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाडि़यों का पंजीयन 01 से 30 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

मेगा बस्तर ओलंपिक के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 01 से 13 नवंबर, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 25 नवंबर तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 07 से 11 दिसंबर 2026 तक जगदलपुर में प्रस्तावित हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकशी सहित कुल 11 खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी, जिसमें जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष तथा सीनियर वर्ग में 17 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर 27 सितंबर को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड एवं जिला स्तरीय समितियों की बैठक आयोजित की गई थी। जिला खेल अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री एम. भार्गव (आईएएस) ने संबंधित अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार, खिलाडि़यों के पंजीयन, खेल मैदान, आवास सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मेगा बस्तर ओलंपिक में पुनर्वासित परिवारों के खिलाडि़यों के साथ-साथ माओवादी प्रभावित दिव्यांग एवं पूर्ववासित परिवारों के खिलाडि़यों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं सीधे संभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी। विजेता खिलाडि़यों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी, शील्ड एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पंजीयन के लिए खिलाडि़यों को आधार कार्ड, फोटो एवं बैंक खाते का विवरण प्रस्तुत करना होगा। खिलाड़ी स्वयं मेगा बस्तर ओलंपिक पंजीयन बार कोड एवं लिंक ीजजचेरूध्ध्तलउबण्बहण्हवअण्पदध्इंेजंतवसलउचपब   के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

See also  राजनांदगांव : ग्राम कलडबरी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इसके अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित संस्था के व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से भी पंजीयन कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9424279086, 7869112245 एवं 8720060001 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *