राजनांदगांव : चिखली और गोल बाजार में व्यापारियों को बांटेंगे चिल्हर…

राजनांदगांव : चिखली और गोल बाजार में व्यापारियों को बांटेंगे चिल्हर…

राजनांदगांव , बाजार में लंबे समय से चल रही चिल्लर की समस्या से व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जिला प्रशासन के सहयोग से पहल शुरू की है। चैंबर की ओर से व्यापारियों और दुकानदारों को चिल्लर उपलब्ध कराई जा रही है। गांधी जयंती पर हाट बाजार में व्यापारियों को चिल्लर वितरित की गई।

जिला अध्यक्ष कमलेश बैद के मार्गदर्शन में महिला विंग अध्यक्ष सुधा पवार के नेतृत्व और कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल के सहयोग से यह वितरण किया गया। चैंबर ने बताया कि अभियान के अगले चरण में 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे गोल बाजार सब्जी मंडी में भी व्यापारियों और दुकानदारों को चिल्लर दी जाएगी।

चैंबर अध्यक्ष कमलेश बैद के मुताबिक चिल्लर की कमी के कारण बाजार में रोजाना छोटे लेन-देन के दौरान व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी होती है। ऐसे में चैंबर ने इसे केवल वितरण अभियान न मानकर व्यापारियों की रोजमर्रा की समस्या के समाधान की दिशा में पहल बताया है। आगे भी इस तरह के प्रयास किए जा

चिखली में होने वाले वितरण में उत्तम गिडिया, सुनील कोटाड़िया और पवन रुपचंदानी सहयोग करेंगे। वहीं गोल बाजार में राजकुमार बाफना, उत्तम गिडिया, राजेश अग्रवाल, जितेश पटेल, सुनील कोटाड़िया और योगेश सारथी सहयोग करेंगे।

See also  बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *