CG : अवैध संबंध बना हत्या की वजह, पति-पत्नी ने युवक का सिर धड़ से किया अलग …

CG : अवैध संबंध बना हत्या की वजह, पति-पत्नी ने युवक का सिर धड़ से किया अलग …

बलरामपुर: जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, कोदौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को युवक का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और युवक के धड़ की तलाश की। जांच के दौरान पुलिस ने झाड़ियों से युवक का धड़ भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह महिला से अवैध संबंध और लगातार बनाया जा रहा दबाव था। मृतक वसीम महिला को संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा था, जिससे तंग आकर महिला ने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर वसीम की हत्या की साजिश रची। 2 अक्टूबर को महिला ने फोन कर वसीम को अपने घर बुलाया। वसीम घरवालों को टमाटर लोड कराने जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन जैसे ही वह महिला के घर पहुंचा, महिला और उसके पति ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया। जंगल में कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *