राजनांदगांव : मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, नगर में कॉम्पलेक्स व निर्माण कार्यों की मांग…

राजनांदगांव : मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, नगर में कॉम्पलेक्स व निर्माण कार्यों की मांग…

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग के संचालक आईएएस नीलेश महादेव क्षीरसागर से भेंटकर नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए अनुदान राशि उपलब्ध कराने की मांग की। नपं अध्यक्ष ने नगरीय निकाय अंबागढ़ चौकी की स्थितियों से अवगत कराते हुए नगर विकास के लिए अधोसंरचना मद, 15 वे वित्त तथा राज्य प्रवर्तित योजनाओं से जुड़े विकास कार्यों की स्वीकृति व अनुदान राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी।

संचालक क्षीरसागर ने नपं अध्यक्ष की मांगों पर विचार करते हुए मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा जताया। बताया कि दो दशक पूर्व निकाय द्वारा नि​र्मित किया गया। बस स्टैंड का परिचालन अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है। बस स्टैंड के नाम पर बना इन्फ्रा स्ट्रक्चर पूरी तरह कंडम हो गया है। बस स्टैंड में दोनों दिशाओं में सड़क नहीं बनने से यहां पर एक करोड़ से अधिक राशि खर्च किए जाने के बाद भी बीस वर्षों में प्रारंभ नहीं हो पाया है। कुछ माह पहले जिला प्रशासन की मदद से नया बस स्टैंड को प्रारंभ करने के लिए वन विभाग से सड़क के लिए जमीन प्राप्त की गई है। यदि विभाग की ओर से आवश्यक रा​िश अनुदान के रूप में प्राप्त हुई तो नया बस स्टैंड को प्रारंभ कराया जा सकता है और वर्षोँ पूर्व हुए शासकीय धनरा​िश के दुरूपयोग को भी उपयोग में परिवर्तित किया जा सकता है।

राजस्व बढ़ाने कॉम्प्लेक्स निर्माण, अनुदान की मांग नगर पंचायत की खस्ता माली हालत की जानकारी संचालक को देते हुए बताया कि निकाय में नियमित कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के कारण निकाय का स्थापना व्यय काफी बढ़ा हुआ है। हम अपने प्लेंसमेंट कर्मचारियों का ही वेतन भुगतान कर पाते हैं। पालिका का राजस्व बढ़ाने के लिए नगर के मुख्य मार्गो व व्यवसायिक क्षेत्रों में कांप्लेक्स निर्माण कराया जाना अतिआवश्यक है। वर्तमान बस स्टैंड, परमेश्वरी नगर, टाउनहाल, शहीद चौक व नया बस स्टैंड में कांप्लेक्स निर्माण, नगर में दो स्थानों में चौपाटी निर्माण पर बल देते हुए इसके लिए शासन से अनुदान राशि मांगी।

See also  राजनांदगांव : चातुर्मास प्रवचन : जीवन में धैर्य का होना जरूरी है…

सड़क, नाली, मुक्तिधाम के लिए भी मांगा सहयोग नगर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विभाग के संचालक को सड़क, नाली, मटन मार्केट व मुक्तिधाम से जुड़े कार्यों के लिए अधोसंरचना मद से विकास राशि मुहैया कराने की मांग की। एक वर्ष पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व विभाग के भारसाधक मंत्री अरूण साव ने अधोसंरचना मद से दो करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी दी थी। उसके बाद आज तक निकाय को अन्य किसी भी मद से राशि प्राप्त नहीं हुई है। नपं अध्यक्ष ने संचालक से आईटीआई हास्पिटल जाने वाले मुख्य मार्ग में सड़क, नाली सहित हिंदू शमशान, मटन मार्केट के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *