राजनांदगांव| शहर में सर्विस लेन किनारे सुरक्षा के लिए लगाई रेलिंग कई जगह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गई है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही है।
गिरी रेलिंग का हिस्सा यातायात के लिए बाधा बन रहा है और रात में दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से स्थिति बिगड़ रही है। संबंधित विभाग को क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर तत्काल नई रेलिंग लगाने या उसकी मरम्मत कराने की जरूरत है।














Leave a Reply