CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, आने वाले दिनों में क्या रहेगा बारिश का हाल? …

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, आने वाले दिनों में क्या रहेगा बारिश का हाल? …

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है. पिछले 24 घंटों में उत्तरी और मध्य इलाकों के एक-दो स्थानों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और मध्यम बारिश हुई. राजधानी रायपुर में पारा 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. बारिश थमने के बाद राजधानीवासियों को दिन के वक्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है.

गुरुवार को प्रदेश में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जगदलपुर 33.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड 32.6 डिग्री सेल्सियस , माना एयरपोर्ट 33.4 डिग्री सेल्सियस , दुर्ग 32.2 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके साथ ही कुसमी में 5 सेमी, चांदो में 3 सेमी, लाभांडी, रामचंद्रपुर, बेलतरा और दुर्ग में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं केशकाल और मैनपाट में 1-1 सेमी पानी गिरा. शुक्रवार को राजधानी का मौसम साफ और गर्म रहने का अनुमान है. वहीं प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों के अलावा झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से भी मानसून 8 अक्टूबर को वापस लौट गया है. बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से तेलंगाना तक झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए. उत्तर-पूर्व बिहार से झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक आसमान में द्रोणिका बना हुआ है. वहीं,पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी हवाओं में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है.

See also  पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *