CG : मां के चरित्र पर शक करता था पिता, विवाद से परेशान बेटे पर हत्या का आरोप …

CG : मां के चरित्र पर शक करता था पिता, विवाद से परेशान बेटे पर हत्या का आरोप …

रायपुर: रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंद्री में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। माता-पिता के बीच आए दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान डोमार साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके चलते घर में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। बताया जा रहा है कि माता-पिता के बीच होने वाले विवाद से परेशान होकर बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने के बाद अभनपुर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह श्याम, सीएसपी तुलसी राम लेकाम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। हत्या के पीछे की परिस्थितियों और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है।

See also  CG : जांच करने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *