सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव नाले के अंदर मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी। यह पूरा मामला बसदेई चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लोगों ने आज सुबह सोनपुर नर्सरी के पास कोल्हूआ नाले में एक शव देखा, जिसकी पहचान सोनपुर निवासी नाहर सिंह के रूप में की गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का इस मामले में कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
CG : सुबह-सुबह नाले में दिखा ऐसा मंजर…इलाके में सनसनी …














Leave a Reply