राजनांदगांव : ई-श्रम साथी एप से प्रियंका कोहिले के लिए काम पाना हुआ आसान…

राजनांदगांव : ई-श्रम साथी एप से प्रियंका कोहिले के लिए काम पाना हुआ आसान…

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा रही है। इस पहल से श्रमिकों को काम की तलाश में होने वाली परेशानियों से राहत नियमित रूप से रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। राजनांदगांव शहर के कन्हारपुरी वार्ड क्रमांक 34 निवासी प्रियंका कोहिले को ई-श्रम साथी एप के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने में काफी सुविधा हुई है। ई-श्रम साथी एप के जरिए वे आसानी से ठेकेदारों से संपर्क कर कार्य प्राप्त कर पा रही हैं। इससे उन्हें समय पर काम मिलने के साथ ही रोजगार के अवसरों तक पहुंच बनाने में मदद मिल रही है।

प्रियंका कोहिले ने बताया कि ई-श्रम साथी एप के माध्यम से काम की तलाश करना बहुत आसान हो गया है। उन्हें अब काम खोजने के लिए पहले की तरह परेशान नहीं होना पड़ता, बल्कि ई-श्रम साथी एप के माध्यम से ठेकेदारों से संपर्क कर आसानी से काम मिल जाता है। इससे उन्हें लगातार काम प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। ई-श्रम साथी योजना श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। डिजिटल माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध होने से श्रमिकों की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। प्रियंका कोहिले ने ई-श्रम साथी एप के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया का धन्यवाद दिया है।

See also  बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *