CG : बीएसपी से लोहा चोरी की खबरें भ्रामक : मलकीत सिंह…

CG : बीएसपी से लोहा चोरी की खबरें भ्रामक : मलकीत सिंह...

संयंत्र के अधिकारियों ने भी नकारा, तिमाही रिपोर्ट में मुनाफा
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र से लोहा चोरी की खबरों को भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है। एसोसिएशन के महासचिव मलकीत सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने कहा कि बीएसपी में CISF की कड़ी निगरानी और जांच सुरक्षा व्यवस्था लगी हुई है, जिसके बीच प्लांट से चोरी होने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।मलकीत सिंह ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन की किसी भी गाड़ी को आज तक चोरी करते हुए अथवा सेल का लोहा बेचते हुए नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि बिना जांच के एसोसिएशन का नाम इस मामले में जोड़ा जाना गलत है।

पांडे कबाड़ी के गोदाम में सेल का लोहा मिलने के मामले पर उन्होंने कहा, “यह लोहा सेल के अधिकृत ट्रेडर्स के गोदाम से दूसरे राज्यों में ले जाने वाली गाड़ियों से चोरी होने की संभावना है, जिसकी जांच होनी चाहिए। एसोसिएशन इस प्रकार की चोरी का पूर्णतः विरोध करता है।”उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और बिना सबूत ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को बदनाम न किया जाए।

गौरतलब है कि जामुल थाना अंतर्गत एक कबाड़ी गोदाम में पुलिस की दबिश में बड़ी मात्रा में लोहे के कटे हुए टुकड़े समेत अन्य सामान मिले हैं। इनमें रेल पटरी के ऐसे हिस्से भी शामिल हैं, जिन पर सेल लिखा हुआ है। इसी को लेकर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप हो रहे हैं। मौके से संचालक फरार है। पुलिस सामानों का आंकलन कर रही है। वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोदाम सुरेश कुमार का बताया जा रहा है।

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित

क्राइम डीएसपी यदुमणि सिदार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम छावनी स्थित पांडेय कबाड़ी के गोदाम में जामुल पुलिस की टीम के साथ दबिश दी। वहां बड़ी मात्रा में लोहा मिला है। इनमें रेल पटरी के कटे हुए टुकड़े शामिल हैं। बरामद सामग्री का वीडियो तैयार किया गया है, ताकि जांच के दौरान उसका मिलान और पहचान की जा सके। बीएसपी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हर माह भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो रही है और मुनाफा भी बीएसपी को मिल रहा है। ।यहां सीआईएसएफ के जवान 24 घंटे पहरा देते हैं जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे से प्लांट लेस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *