राजनांदगांव : स्कूल टाइमिंग बदलने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, जताई नाराजगी…

राजनांदगांव : स्कूल टाइमिंग बदलने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, जताई नाराजगी...

राजनांदगांव , स्कूल टाइमिंग में बदलाव का विरोध सामने आया है। मंगलवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल सुकुल दैहान के बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। स्कूल में पहले कमरों की संख्या कम होने के कारण अंग्रेजी माध्यम पहली से बारहवीं कक्षा सुबह की पाली में संचालित हो रही थी।

वहीं हिन्दी माध्यम स्कूल दोपहर की पाली में लग रहा था। अंग्रेजी में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त है वहीं हिन्दी माध्यम में कमी है। अब स्कूल में कमरों की संख्या पर्याप्त है। दोनों माध्यम में हाई स्कूल कक्षा 9वीं से 12 को दोपहर की पाली में लगाने की बात सामने आई है।

लेकिन इसमें कुछ बच्चों और पालकों की सहमति नहीं है। वहीं कुछ शिक्षकों को आपत्ति है। डीईओ प्रवास सिंह बघेल का कहना है कि शिक्षा विभाग ने बच्चों और पढ़ाई को ध्यान में रख यह व्यवस्था बनाई थी।

See also  CG : सेवा की कहानी: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *