युवा उत्सव में वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
(माधव महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नवरात्र में आकर्षक रंगोली बनाई )
ग्वालियर
माधव महाविद्यालय में अंतर कक्षा युवा उत्सव के अंतर्गत सोमवार को रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नई शिक्षा नीति 2020:कागजों में क्रांति या ज़मीनी बदलाव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में आशु गुर्जर,गौरव राजौरिया, आदित्य जाट तथा अनुराग भारद्वाज ने नई शिक्षा नीति 2020 के जमीनी बदलाव पर तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किये। विपक्ष में शुभांगी शर्मा,आयुषी खरे,गोविंद भदौरिया, महेंद्र शर्मा,राज गुप्ता,दर्शिल श्रीवास्तव, तनुष्का दीक्षित ने नई शिक्षा नीति 2020 की खामियों को तर्कसंगत उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में पक्ष में आदित्य जाट को तथा विपक्ष में दर्शील श्रीवास्तव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ.नीलेन्द्र सिंह तोमर तथा डॉ.संतोष शर्मा उपस्थित रहे।
रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नवरात्रि को,भारत की विकसित होती छवि को,योग के महत्व को दर्शाने के साथ ही सुंदर कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में महक धाकड़ ने प्रथम,निहासा जादौन ने द्वितीय,आयुषी खरे ने तृतीय तथा अनुराग भारद्वाज ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। सुमित प्रजापति की प्रस्तुति प्रशंसनीय रही। प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. संजय पांडे,डॉ.सरिता दीक्षित ने किया।
आयोजन में समिति के सभी सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


















Leave a Reply