राजनांदगांव : स्वास्थ्य का नया संदेश : घोरतलाव स्कूल में योग और ध्यान शिविर का सफल आयोजन…

राजनांदगांव : स्वास्थ्य का नया संदेश : घोरतलाव स्कूल में योग और ध्यान शिविर का सफल आयोजन...

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला घोरतलाव में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक नितिन कुमार सहारे ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।

उन्होंने नियमित योगाभ्यास एवं ध्यान से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक एकाग्रता, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर सड़क चिरचारी के प्रभारी हेमलता वर्मा, फार्मासिस्ट भरत सिंह सूर्यवंशी, पीटीएस सतीश सलामे, विद्यालय के प्रधान पाठक एवं शिक्षक, विद्यार्थी, मितानिन तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

See also  CG : विजय शर्मा ने सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *