CG : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आईटीआई रामपुर में रिनोवेशन कार्य का किया निरीक्षण …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज आईटीआई रामपुर भवन में चल रहे रेनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने टाइल्स लगाने, खिड़कियों की मरम्मत और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने वर्क ऑर्डर में निर्धारित तिथि के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और एसडीओ को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा ठेकेदार को निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, एसडीएम सरोज महिलांगे, एसडीओ राकेश द्विवेदी, ई एंड एम के अधिकारी के अधिकारी उपस्थित थे।

See also  CG : श्रम विभाग की सहायता से लीला महंत की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *