जन आर्शीवाद यात्रा: CM शिवराज बोले- सबका साथ, सबका विकास हमारा लक्ष्य

भोपाल. विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज भगवान कामतानाथ की नगरी चित्रकूट से अपनी जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा की शुरूआत भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यात्रा को मनगवां ब्लॉक के मिचकुरिन गांव में आयोजितक कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर की। इससे पहले नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भगवान कामतानाथ जी के दर्शन और पूजा अर्चना की। इसके बाद वे कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित अन्य नेता भी प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह यात्रा विंध्य क्षेत्र की लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। नड्डा ने इस मौके पर कहा कि भाजपा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जनता के बीच में ही जा रही है। मध्य प्रदेश की जनता का आशीर्वाद लगातार भाजपा को मिलता रहा है। भाजपा भी सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

जनता को सरकार के काम बताएंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रदेश की जनता के बीच हम हमेशा ही आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। उसका ही परिणाम हैं कि मध्य प्रदेश में लगातार भाजपा की ही सरकार बन रही है। इस बार भी हम जनता के पास जा रहे हैं। जनता हमे फिर आशीर्वाद देगी। भाजपा की सरकार प्रदेश में गरीब कल्याण महाअभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अभियान में तेजी आई है। जनता के बीच में हम हमारी सरकार के काम भी बताएंगे, और जनता का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।

कल राजनाथ सिंह नीमच में दिखाएंगे झंडी

उज्जैन संभाग की जनआशीर्वाद यात्रा की शुरूआत करने के लिए सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नीमच पहुंच रहे हैं। वे यहां पर यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। उससे पहले यहां पर वे एक बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। उनकी सभा की तैयारियों भी भाजपा ने कर ली है। यह यात्रा नीमच से शुरू होकर उज्जैन संभाग की सभी विधानसभा को कवर करेगी।

ऐसे चलेगी यात्रा

  • सतना जिले में जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी एवं सांसद गणेश सिंह ने बताया कि प्रथम चरण की यह यात्रा सतना जिले में 3 दिन रहेगी और सभी सात विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। मझगवां बस स्टैंड में रथ सभा के बाद यात्रा चितहरा, बरहा, सेलहा, पिपरी टोला, पगार होते हुए बिरसिंहपुर पहुंचेगी। यात्रा खांच सुजावल, मालमऊ होते हुए यात्रा रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।
  • दूसरे दिन: 4 सितंबर को सुबह साढ़े 8 बजे कारगिल ढाबा से सेमरिया चौक, सर्किट हाउस चौक और सिविल लाइन होते हुए सोहावल के रास्ते रैगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यात्रा रैगांव के सितपुरा, डाम्हा ,कोलाड, बसुधा, कतकोन आदि गांवों से होते हुए यात्रा नागौद विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। श्याम नगर, कुलगढ़ी, पिथौराबाद होते हुए यात्रा उचेहरा पहुंचेगी जहां रोड शो भी होगा।
  • तीसरे दिन: 5 सितंबर को मैहर सुबह साढ़े 9 बजे घण्टाघर तक रोड शो, फिर खवार, पहाड़ी, तिलौरा, नरौरा, नादन, रिगरा, कंचनपुर होते हुए यात्रा दोपहर 12 बजे अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जहां कंचनपुर मोड पर रोड शो भी होगा। लालपुर, बर्रेह एवं जमताल होते हुए यात्रा दोपहर 2 बजे बींदा मोड से रामपुर बाघेलान विधानसभा में पुन: पहुंचेगी। रामपुर में मंच सभा होगी और फिर यात्रा त्योंधरी, कृष्णगढ़ आदि गांवों से होते हुए पुन: अमरपाटन क्षेत्र में भ्रमण करेगी। यह यात्रा ताला, ललितपुर, जमुना, मुकंदपुर होते हुए बेला तक जाएगी।
kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

2 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

2 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

2 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

3 hours ago