भोपाल. विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज भगवान कामतानाथ की नगरी चित्रकूट से अपनी जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा की शुरूआत भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यात्रा को मनगवां ब्लॉक के मिचकुरिन गांव में आयोजितक कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर की। इससे पहले नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भगवान कामतानाथ जी के दर्शन और पूजा अर्चना की। इसके बाद वे कार्यक्रम में पहुंचे।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित अन्य नेता भी प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह यात्रा विंध्य क्षेत्र की लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। नड्डा ने इस मौके पर कहा कि भाजपा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जनता के बीच में ही जा रही है। मध्य प्रदेश की जनता का आशीर्वाद लगातार भाजपा को मिलता रहा है। भाजपा भी सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
जनता को सरकार के काम बताएंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रदेश की जनता के बीच हम हमेशा ही आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। उसका ही परिणाम हैं कि मध्य प्रदेश में लगातार भाजपा की ही सरकार बन रही है। इस बार भी हम जनता के पास जा रहे हैं। जनता हमे फिर आशीर्वाद देगी। भाजपा की सरकार प्रदेश में गरीब कल्याण महाअभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अभियान में तेजी आई है। जनता के बीच में हम हमारी सरकार के काम भी बताएंगे, और जनता का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।
कल राजनाथ सिंह नीमच में दिखाएंगे झंडी
उज्जैन संभाग की जनआशीर्वाद यात्रा की शुरूआत करने के लिए सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नीमच पहुंच रहे हैं। वे यहां पर यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। उससे पहले यहां पर वे एक बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। उनकी सभा की तैयारियों भी भाजपा ने कर ली है। यह यात्रा नीमच से शुरू होकर उज्जैन संभाग की सभी विधानसभा को कवर करेगी।
ऐसे चलेगी यात्रा
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…