CG : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की चौथी कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडों पर हुई चर्चा ….

CG : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की चौथी कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडों पर हुई चर्चा ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर की चौथी कार्यकारिणी की बैठक 14 अक्टूबर 2026 को पेंशनबाड़ा स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने की। इस दौरान मंडल के विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विषयों से जुड़े एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की सदस्य सुमन मुधा, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के संयुक्त सचिव नीलम टोप्पो, स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव डॉ. दिवाकर सिंह राठौर, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव, संस्कृति विभाग के उपसचिव अभिषेक गुप्ता तथा वित्त एवं लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक पी.एल. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के सचिव विजय कुमार खंडेलवाल, सहायक संचालक अमित कुमार शुक्ला, सहायक संचालक डॉ. गरिमा ताम्रकार और व्याख्याता नम्रता चन्द्राकर भी बैठक में शामिल हुईं। विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से हुई चर्चा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् से संबंधित विभिन्न एजेंडों को कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष रखा गया। सभी सदस्यों ने प्रस्तावित विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया और अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में शामिल अधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न एजेंडों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से उनके पालन के लिए सहमति प्रदान की। बैठक के माध्यम से विद्यामण्डलम् से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने और तय निर्णयों के अनुरूप कार्य करने पर सहमति बनी। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि चौथी कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से उनके पालन की सहमति दी। हालांकि, विज्ञप्ति में एजेंडों और लिए गए निर्णयों का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है।

See also  राजनांदगांव : उन्नत उपकरण सहायता से मिन यादव के बुनकरी कार्य को मिली नई गति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *