CG : जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

अम्बिकापुर। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में सुबह 08ः00 बजे से किया जाना है।

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 में विकसित भारत चैलेंज ट्रेक, लोक नृत्य, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा, लोक गीत, रॉकबैंड विधाओं को शामिल किया गया है। रॉक बैंड प्रतियोगिता का आयोजन सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे। जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए 15 से 29 वर्ष आयु वर्ष के इच्छुक प्रतिभागी अपने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण सरगुजा में युवा उत्सव से संबंधित जानकारी प्राप्त कर अपनी सबंधित विधा में सूची जमा कर सकतें है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग कलेक्टोरेट परिसर अम्बिकापुर में 22 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय में आकर युवा उत्सव से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकतें है।

See also  CG : सेवा सेतु शिविर से आसान हुए नागरिकों के काम, मौके पर ही मिले जरूरी राजस्व दस्तावेज...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *