राजनांदगांव : बिटिया/वर्क अभियान के तहत विद्यालयीन छात्राओं को कराया गया विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण …

राजनांदगांव : बिटिया/वर्क अभियान के तहत विद्यालयीन छात्राओं को कराया गया विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण …

राजनांदगांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति हब द्वारा बिटिया/वर्क अभियान अंतर्गत बालिकाओं को शासकीय कार्यप्रणाली, प्रशासनिक दायित्वों तथा रोजगार एवं केरियर की संभावनाओं से परिचित कराने विद्यालयीन छात्राओं को विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, पुरातत्व विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर, बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति कार्यालय का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों की कार्यशैली और जनहित में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। बाल अधिकारों के संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा शासकीय सेवाओं में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराते हुए भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जाम्बुलकर एवं श्रमपदाधिकारी समीर मिश्रा ने बालिकाओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया तथा आत्मविश्वास, शिक्षा और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सतविंदर सिंह भाटिया एवं श्रीमती साक्षी वर्मा, पुरातत्व विभाग से श्रीमती सविता सोनी एवं भजन लाल वर्मा, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय महन्त बलराम दास बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शाकीय ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 30 से भी अधिक किशोरी बालिकाओं ने विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। बिटिया वर्क अभियान बालिकाओं को व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उनमें नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की दक्षता और आत्मनिर्भरता विकसित करने की सार्थक पहल है। इसके माध्यम से बालिकाओं को अपने सपनों को साकार करने, विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने और समाज के विकास मंक सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

See also  राजनांदगांव : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय विस्तार के लिए ऋण सहायता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *