राजनांदगांव : महतारी सदन से महिलाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान …

राजनांदगांव : महतारी सदन से महिलाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान …

ग्राम सुकुलदैहान में 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से महतारी सदन बनकर तैयार

राजनांदगांव । ग्रामीण महिलाओं के सपनों को नई दिशा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में महतारी सदन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से निर्मित यह भवन महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का नया केन्द्र बनेगा। यहां महिलाओं को अपने हुनर को निखारने, कौशल विकसित करने और आजीविका के नए अवसर तलाशने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत महतारी सदन का निर्माण पूर्ण होने से ग्राम सुकुलदैहान के महिला स्व-सहायता समूहों को सामूहिक गतिविधियों के संचालन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। भवन में समूहों की बैठकें, आजीविका प्रशिक्षण, स्वरोजगार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इससे महिलाओं को अपनी आर्थिक गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार करने और सामूहिक निर्णय लेने में सुविधा होगी।

आत्मनिर्भरता की राह खोलेगा महतारी सदन

ग्राम सुकुलदैहान की महिलाओं के लिए महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने का नया अवसर है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक रूप से सक्षम बनने की आकांक्षा रखने वाली महिलाएं यहां अपने कौशल को नई पहचान दे सकेंगी। स्व-सहायता समूहों को बचत, आयमूलक गतिविधियों और स्वरोजगार से जुड़ी पहल आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी स्थान उपलब्ध होगा।

See also  CG : पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा मजबूत आधार

महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें संगठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके संचालन से महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। कौशल विकास एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों के माध्यम से उनके आर्थिक स्वावलंबन की संभावनाएं मजबूत होंगी। शासन की यह पहल ग्राम सुकुलदैहान में महिला सशक्तिकरण के साथ सामुदायिक विकास को नई गति देगी। आने वाले समय में महतारी सदन महिलाओं की एकजुटता, आत्मनिर्भरता और प्रगति की नई पहचान बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *