कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं की जानकारी मिली। उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया।
उत्तमाबाई ने बताया कि उनकी बेटी चंचला आनंद को नारी सशक्तीकरण योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। उन्होंने इस राशि का उपयोग बेटी की पढ़ाई में किया। आर्थिक सहयोग से चंचला को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली।
उत्तमाबाई के अनुसार, श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी मिली और परिवार को उनका लाभ मिल सका। वे इस सहायता के लिए श्रम विभाग और शासन के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।














Leave a Reply