राजनांदगांव : महासमुंद ने कोरिया को 7 विकेट से हराया अभिनव की आतिशी पारी से कांकेर की जीत…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तत्वावधान में दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 प्लेट ग्रुप अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बुधवार को खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में जिला क्रिकेट एसोसिएशन कांकेर ने महासमुंद को 64 रन से हराकर विजयी अभियान की शुरुआत की। कांकेर की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज अभिनव कुमार की 87 रन की आक्रामक पारी अहम रही।

वहीं गुरुवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में महासमुंद ने शानदार वापसी करते हुए कोरिया को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में महासमुंद के कप्तान अनमोल द्विवेदी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए महज 22 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी इस घातक गेंदबाजी के सामने कोरिया की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। प्रतियोगिता में अब लीग चरण का अंतिम मुकाबला शनिवार को कांकेर और कोरिया के बीच खेला जाएगा, जबकि रविवार को सेमीफाइनल का महत्वपूर्ण मैच होगा।

बुधवार को खेले गए 50-50 ओवरों के मुकाबले में कांकेर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 46.5 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 279 रन बनाए। कांकेर की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज अभिनव कुमार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 67 गेंदों में 87 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अभिनव ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कांकेर के कप्तान आयुष कुमार ने भी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने 67 गेंदों में 48 रन बनाए। एक ओर अभिनव तेजी से रन बटोरते रहे, वहीं आयुष ने पारी को संभालते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बदौलत कांकेर की टीम 279 रन बनाने में सफल रही और महासमुंद के सामने 280 रन का लक्ष्य रखा।

See also  CG : नंदनवन जंगल सफारी में पसरा मातम, 14 साल तक रही 'फफोरी' ने कहा अलविदा …

शनिवार को कांकेर व कोरिया का मुकाबला दिग्विजय स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के तहत शनिवार को कांकेर और कोरिया की जिला क्रिकेट एसोसिएशन टीमों के बीच लीग चरण का अंतिम एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद रविवार को प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबला आयोजित होगा।

22 ओवर में महासमुंद ने हासिल किया अपना लक्ष्य 132 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी महासमुंद की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम ने महज 22 ओवर में 3 विकेट खोकर 132 रन बना लिए और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। महासमुंद ने पहले मैच में कांकेर के खिलाफ मिली हार के बाद शानदार वापसी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *