राजनांदगांव : मानव मंदिर चौक में नारेबाजी, मांसाहार की दुकानें हटाने कहा…

राजनांदगांव , गौरी नगर में हुए गौ हत्या के मामले में गुरुवार को फिर बुलडोजर कार्रवाई हुई। नगर निगम की टीम ने गौरी नगर निवासी अलीम खान के मकान पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। गौ हत्या का मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम उर्फ कनवा यहीं किराए पर रहता था। गौ मांस काटने का काम भी आरोपी ने इसी मकान पर किया है। मकान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

निगम का अमला सुबह 6 बजे गौरी नगर पहुंचा। इसके बाद तेजी से बुलडोजर से मकान को ढहाने की कार्रवाई की गई। मकान पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान वार्डवासियों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। जो आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। इधर निगम प्रशासन ने बताया कि मकान का निर्माण अवैध ढंग से सरकारी भूमि पर किया गया था। जहां से अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। जिसे लेकर नोटिस भी चस्पा किया गया था।

तोडू दस्ते ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। बता दें कि चार दिन पहले भी निगम की टीम बुलडोजर के साथ गौरी नगर पहुंची थी। जहां आरोपी के मटन दुकान पर बुलडोजर चलाया गया था। इधर घटना को लेकर सर्व समाज में भी आक्रोश बना हुआ है। गुरुवार को सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने शहर में रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। इधर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी शहर में गौ मांस बेचने वाले पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि पुलिस ने सिर्फ 14 लोगों की गिरफ्तारी कर जांच रोक दी है। मटन -चिकन सेंटर्स भी संदेह के दायरे में हैं। हिंदू संगठन ने चिखली थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है।

See also  मोहला : मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर कलेक्टर तनुजा सलाम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

गुरुवार सुबह अग्रसेन भवन में सर्व समाज के प्रतिनिधि जुटे। जहां से समाज के लोगों ने रैली निकाली। मानव मंदिर चौक में गौ हत्या पर सख्त कार्रवाई को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद सर्व समाज के प्रतिनिधि बारी-बारी से कलेक्टर, एसपी और नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने मांग रखी कि शहर में जगह-जगह बिक रहे मांस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। मांसाहार की दुकानों के​ लिए भी जगह चिन्हित हो। सार्वजनिक जगहों पर सख्ती करें।

शहर में 50 से अधिक ऐसी जगह है। जहां फास्ट फूड के नाम पर सस्ते दाम पर चिकन-मटन बेचा जा रहा है। इन दुकान संचालकों के द्वारा अधिकृत तौर पर कोई लाइसेंस भी नहीं लिया गया है। परोसे जाने वाले नॉनवेज की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं। लेकिन फूड एंड सेफ्टी विभाग ने कभी ऐसे सेंटर्स से सैंपलिंग नहीं की है। गौ मांस बेचने वाले आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने शहर में 300 रुपए किलो में गाय का मांस बेचा है। इससे सस्ते दाम पर बिक रहे नॉनवेज पर संशय बढ़ गया है। यहां ग्राहकी भी अधिक रहती है।

सांसद और विधायक के प्रतिनिधि से की मुलाकात सर्व समाज के पदाधिकारियों ने गुरुवार को सांसद संतोष पांडेय और विधायक डॉ. रमन ​िंसंह के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्हें भी लिखित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें शहर में फैली ऐसी अव्यवस्था पर कार्रवाई की मांग की। अलग-अलग समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ख्रुले में बिक रहे मांस और मांसाहार से सामान्य लोगों को दिक्कत हो रही है। गोल बाजार में भी मटन काटकर गंदगी सार्वजनिक तौर पर फेंकी जा रही है। इस पर रोक लगाया जाए। आंदोलन का अल्टीमेटम दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *