CG : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 21 दिनों तक बदलेगा मेमू ट्रेन का संचालन …

CG : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 21 दिनों तक बदलेगा मेमू ट्रेन का संचालन …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन को पूरी तरह रद्द करने के बजाय आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। 26 नवंबर से 16 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा संचालन

रेलवे की जानकारी के अनुसार, झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर को 10 घंटे का मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक और 16 से 17 दिसंबर तक पोस्ट-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य निर्धारित है। इस दौरान गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन का संचालन प्रभावित रहेगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर से 16 दिसंबर तक ट्रेन गोंदिया और बिलासपुर के बीच संचालित होगी, जबकि बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच इसकी सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

यात्रियों से शेड्यूल जांचने की अपील रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की संशोधित समय-सारणी अवश्य जांच लें। विशेष रूप से बिलासपुर से झारसुगुड़ा की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रेल सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। यात्री रेलवे की आधिकारिक नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 से ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

See also  सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *