राजनांदगांव : गांव से शहर में 50 मवेशी छोड़ने पहुंचे, निगम ने पकड़ा …

राजनांदगांव : गांव से शहर में 50 मवेशी छोड़ने पहुंचे, निगम ने पकड़ा …

राजनांदगांव l गांव से मवेशियों को शहर में लाकर छोड़ने के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह ग्राम सिंघोला की ओर से करीब 50 मवेशियों को शहर में छोड़ने की तैयारी थी। इसकी सूचना मिलते ही निगम का अमला आयुक्त जीआर मरकाम के साथ हल्दी पहुंचा और मवेशियों को एक जगह एकत्रित कराया। इसके बाद सिंघोला से संबंधित पशु मालिकों को बुलवाकर 7700 रुपए जुर्माना वसूला गया और मवेशियों को वापस भेजा गया।

आयुक्त ने पशु मालिकों को चेतावनी दी कि मवेशियों का उचित प्रबंधन करें। दोबारा शहर में लाकर मवेशी छोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त मरकाम को हल्दी के पार्षद चंद्रकृत साहू ने मवेशियों को शहर में लाकर छोड़ने की सूचना दी थी। आयुक्त ने तत्काल निगम के अमले को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

कार्रवाई के दौरान शहर के कुछ मवेशी भी मिले, जिन्हें रेवाडीह स्थित कांजी हाउस भेजा गया। आयुक्त ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाकर मवेशियों के कान में लगे टैग के आधार पर उनके मालिकों की जानकारी जुटाने और अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया कि हाईवे और शहर के चौक-चौराहों पर मवेशियों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सुबह और शाम दो पालियों में धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

See also  CG राज्योत्सव में दिखेगा सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *