CG : मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम गढ़फुलझर, रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना …

CG : मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम गढ़फुलझर, रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

मुख्यमंत्री साय ने सर्वप्रथम गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां रामचंडी से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति के साथ प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *