राजनांदगांव : रक्षा टीम ने महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप, साइबर क्राइम के प्रति किया अलर्ट…

राजनांदगांव : रक्षा टीम ने महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप, साइबर क्राइम के प्रति किया अलर्ट...

राजनांदगांव , महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस की रक्षा टीम ने सुरगी क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम किया।

रक्षा टीम प्रभारी शारदा बंजारे, महिला आरक्षक रीनू मेश्राम और महिला आरक्षक कौशिल्या साहू की टीम ने पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के साथ-साथ पूर्व माध्यमिक शाला व हायर सेकेंडरी स्कूल, सुरगी के विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। रक्षा टीम ने छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग और इसकी विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से समझाया। आपातकालीन स्थिति में इस ऐप के जरिए त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई।

अनजान लिंक से दूर रहने की दी हिदायत: वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के खतरों से बचने के उपाय बताए गए। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहने की हिदायत दी गई। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से यातायात नियमों जैसे हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

See also  CG : बानबरद में पंडवानी महासम्मेलन, सीएम साय भी हुए शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *