– 30 अक्टूबर तक प्रवेश लेने के निर्देश
राजनांदगांव । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिग में प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रम अनुसार चयन सूची का प्रकाशन किया गया है। चयन सूची का अवलोकन विभागीय वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://द्गद्मद्यड्ड14ड्ड.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर किया जा सकता है। चयनित विद्यार्थियों को प्रयास आवासीय विद्यालय में 30 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रवेश लेने कहा गया है। प्रवेश के समय विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीडि़त प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र, प्रवेश की पात्रता होने पर 2 दिवस के भीतर अनिवार्यत: जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। विद्यार्थियों के चयनित प्रयास आवासीय विद्यालयों में संस्था परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
राजनांदगांव : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिग की चयन सूची प्रकाशित














Leave a Reply