राजनांदगांव : घर के सामने से बाइक की चोरी, मामला दर्ज…

डोंगरगढ़ | बोरतलाव थाना क्षेत्र के पनियाजोब गांव में घर के सामने खड़ी मोटर साइकिल चोरी हो गई। सादिक खान (45) ने अपनी बाइक को 24 अक्टूबर की रात घर के गेट के पास खड़ा किया था। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली।

आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। शिकायत पर बोरतलाव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

See also  राजनांदगांव : युवक-युवती परिचय सम्मेलन 13 दिसंबर को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *