राजनांदगांव : युवक-युवती परिचय सम्मेलन 13 दिसंबर को…

राजनांदगांव | कोसरिया यादव समाज की ओर से 13 दिसंबर को राजनांदगांव में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन, संभागीय शपथ ग्रहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आदर्श विवाह किया जाएगा। कार्यक्रम गौरव पथ स्थित गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में होगा। इसकी तैयारी और रूपरेखा को लेकर जिला कोसरिया यादव महासभा की बैठक बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 में हनुमान मंदिर के समीप स्थित सामुदायिक भवन में हुई।

इसमें समाज के जिला, नगर और सर्किल पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने पर सहमति जताई। समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि आयोजन को व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए विभिन्न प्रभारी दलों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आयोजन नगर, जिला और संभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा। आयोजन समिति का गठन भी आगामी दिनों में किया जाएगा। बैठक में जिला कोसरिया यादव महासभा के अध्यक्ष मन्ना लाल यादव, संरक्षक महेश यादव, संतोष यादव, मंजू यादव, जिला उपाध्यक्ष धन्ना यादव, दुखुराम यादव और संजय यादव, जिला महामंत्री आनंद यादव, उप महामंत्री देवेश यादव आदि मौजूद रहे।

See also  खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *