राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत छुरिया एवं राजनांदगांव तहसील के आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। छुरिया तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 10 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 12 लाख रूपए एवं तालाब के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए एवं तालाब के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। संबंधित तहसीलदारों को सहायता अनुदान राशि भुगतान हेतु उपलब्ध कराया गया है।

See also  ’बस्तर के किसानों एवं ग्रामीणों की आय संवृद्धि के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग जरूरी-कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *