राजनांदगांव : वॉलीबॉल में रहा रायपुर-दुर्ग का दबदबा क्रिकेट में बस्तर ने दुर्ग को पराजित किया…

राजनांदगांव , राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले जारी है। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा में वॉलीबॉल और क्रिकेट के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वॉलीबॉल में रायपुर और दुर्ग संभाग की टीमों ने कई मुकाबलों में जीत दर्ज की। क्रिकेट में बस्तर ने दुर्ग को 26 रन से हराया। अंडर-17 क्रिकेट के मुकाबले में बस्तर ने सुपर ओवर में जीत हासिल कर रोमांच बढ़ा दिया।

प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना दिखाई। स्टेट स्कूल के वॉलीबॉल मैदान में 19 वर्ष बालक वर्ग के शुरुआती मुकाबले में रायपुर ने बस्तर को 2-0 से हराया, दुर्ग ने सरगुजा को 2-0 से हराया। बालिका वर्ग में रायपुर ने बस्तर और दुर्ग ने सरगुजा को 2-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। बालक वर्ग में रायपुर ने बस्तर और बिलासपुर के खिलाफ जीत दर्ज की। दुर्ग ने सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर के खिलाफ मुकाबले जीते। बालिका वर्ग में रायपुर ने बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग के खिलाफ जीत हासिल की, दुर्ग ने सरगुजा को हराया।

क्रिकेट स्पर्धा में बस्तर और बिलासपुर ने दिखाया दम नवागांव मिनी स्टेडियम में 19 वर्ष बालक वर्ग के मुकाबले में बस्तर ने पहले बल्लेबाजी कर 159 रन बनाए। आलोक जाना ने 70 और चैतन्य ने 41 रन का योगदान दिया। दुर्ग की ओर से प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्ग की टीम 134 रन ही बना सकी। इस तरह बस्तर ने 26 रन से जीत दर्ज की। दुर्ग की ओर से सारांश सिन्हा ने 65 रनों की पारी खेली। एक अन्य मुकाबले में सरगुजा ने पहले बल्लेबाजी कर 109 रन बनाए। जवाब में बिलासपुर ने 9 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

See also  CG : रूस में लापता हुए भाई के लिए PM-CM से बहन ने लगाई मदद की गुहार …

सुपर ओवर तक पहुंचा मैच बस्तर ने दुर्ग को हराया दूसरे दिन अंडर-17 क्रिकेट में दुर्ग और बस्तर के बीच मुकाबला टाई रहा। सुपर ओवर में बस्तर ने जीत दर्ज की। रायपुर ने बिलासपुर को हराया, दुर्ग ने सरगुजा को पराजित किया। सरगुजा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट हो गई। दुर्ग की ओर से कुणाल कश्यप ने 3 विकेट लिया, जबकि गौरव और अंशु ने 2-2 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दुर्ग ने 13 ओवर में 102 रन बनाकर जीत दर्ज की। वशी ने 36 और खिलेश ने 33 रनों की पारी खेली। इस दौरान भारी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *