राजनांदगांव : नृत्य प्रतियोगिता में यूसिका साहू को मिला प्रथम स्थान…

डोंगरगढ़ | राजनांदगांव में राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता हुई। जिसकी थीम कृष्णा का फेस्टिवल, जिसमें धर्मनगरी डोंगरगढ़ की यूसिका साहू पिता मिंटू साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूसिका ने भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य ओडिसी में अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी।

राजनांदगांव में आयोजित कृष्णा की फेस्टिवल के थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में राज्य से कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने प्रस्तुति दी। यूसिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी डांस शिक्षिका श्रद्धा लकड़ा को दिया, जिनके मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत लगन एवं समर्पण से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

See also  राजनांदगांव : दीपावली से पहले बढ़ी हुई बोनस राशि मिलेगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *